मेहंदी रचाकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित
बाराहाट. बाराहाट प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को सीडीपीओ सुशीला धान की अगुवाई में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत सेविकाओं व
बाराहाट. बाराहाट प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को सीडीपीओ सुशीला धान की अगुवाई में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत सेविकाओं व सहायिकाओं ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता लाने को लेकर रैली निकाली. इस दौरान आंगनबाड़ी कर्मियों ने रंगोली, मेहंदी सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व की जानकारी दी. सीडीपीओ ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर मतदाता का मतदान करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका इस अभियान में सराहनीय है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक संदेश पहुंचाने का कार्य कर रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










