मंझगावां एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Published by : DEEPAK Updated At : 24 Sep 2025 10:37 PM

विज्ञापन

प्रखंड के सिंदुआरी मैदान में आइपीएल के तर्ज पर मंझगांवां एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बुधवार को किया गया.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के सिंदुआरी मैदान में आइपीएल के तर्ज पर मंझगांवां एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बुधवार को किया गया. उद्घाटन मुखिया सरिता देवी, समाजसेवी बसंत सिंह,समाजसेवी निरंजन दुबे,कांग्रेस नेता सुधीर दुबे,चमारी दांगी समेत अन्य ने संयुक्त रूप से किया. मंझगांवां एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के साथ हुआ. बताया गया इस क्रिकेट टूर्नामेंट में पांच टीमों ने भाग लिया है. जिसमें गौतम दांगी बनाम राजू दांगी की टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर गौतम दांगी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 52 रन बनाकर ऑल आउट हो गया. जवाबी पारी खेलने उतरी राजू दांगी की टीम ने आठ ओवर में सात विकेट खोकर 53 रन बनाकर टीम विकेट से जीत दर्ज कर लिया. कप्तान राजू दांगी को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मेडल दिया गया. मौके पर अजय कुमार सिंह, बबलू गुप्ता, दिगंबर दास, बिनोद यादव समेत अन्य उपस्थित थे.

ग्राहक बनकर आया गहना-नकद लेकर चला गया

इटखोरी.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने एक बर्तन व जेवरात का दुकानदार ठगी का शिकार हो गया. घटना बुधवार की है. जानकारी के अनुसार अनजान व्यक्ति ग्राहक बनकर सोना का एक चेन, चांदी का टॉप्स की खरीदारी किया. वह अपने व्यवहार से दुकानदार को विश्वास में ले लिया. दोनों समान लेने के बाद 2500 रुपये नकद भी लिया. उक्त ठग के झांसे में दुकानदार फंस गया. सभी सामान की कीमत 35 हजार रुपये हुआ था. उक्त ठग ग्राहक ने कहा कि मैं बैंक से पैसा निकाल कर आता हूं, उसके बाद लौटकर नहीं आया.दुकानदार उसकी तलाश कर रहा है, लेकिन कहीं पता नहीं चला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola