मलेरिया के रोकथाम एवं बचाव के लिए शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
मलेरिया के रोकथाम एवं बचाव के लिए शिविर का आयोजन

मलेरिया स्वास्थ्य शिविर में जांच करते हुए | Prabhat Khabar Network

जगन्नाथपुर में स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया रोकथाम के लिए शिविर लगाया। मलेरिया के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ विस्तार से पढ़ें।

विज्ञापन

मलेरिया के रोकथाम एवं बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगन्नाथपुर प्रखंड में शिविर का आयोजन मलेरिया के रोकथाम एवं बचाव के लिए साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान, लक्षण दिखने पर चिकित्सक से लें परामर्श जगन्नाथपुर प्रतिनिधि बारिश को देखते हुए मलेरिया संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए जगन्नाथपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जोसेफ मेलगंडी के द्बारा मिशन उदय 2.0 के तहत विगत 7 जुलाई से लगातार तीनों दिनों तक मोगरा पंचायत के प्रत्येक गाँवों में मलेरिया जाँच की जा रही है।इसी के तहत गुरुवार को भी जगन्नाथपुर प्रखंड के मोगरा पंचायत के मोगरा,काकुईता व हेस्सापी गाँव व स्कूलों बच्चों की भी जाँच की गयी.जिसमें मोगरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमपीडब्लू राजेश गोप, जयंत महतो अविनाश सिंकु द्बारा जाँच की गयी.वही हेसापी गाँव में अमित हेब्रम,सुनिल सुरेन व बिमल हेस्सा रहे तो वही काकुईता गाँव में ऋषभ कुमार ,शिवराज सिंकु व जगन्नाथ गोप द्बारा जाँच की गयी।जिसमें कुल 268 महिला ,पुरुष ,बुजुर्ग व बच्चों का मलेरिया जाँच की गयी.जिसमें कुल 3 लोगों का मलेरिया पाया गया. जिसको मलेरिया से छुटकारा हेतु दवा का वितरण किया गया साथ एक मलेरिया से रोकथाम हेतु साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का सलाह दी गई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जोसेफ मेलगंडी ने शिविर का निरीक्षण किया.इस मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मलेरिया के रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में सिविल सर्जन जुझारु मांझी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया के रोकथाम एवं बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। बताया कि मलेरिया एक जानलेवा मच्छर जनित रक्त रोग है, जो मादा एनोफ़िलेज़ मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया होने पर मरीज में बुखार आना, सर दर्द होना, उल्टी होना, मन का मचलना, ठंड लगना, चक्कर आना, थकान पेट दर्द आदि लक्षण दिखाई देने लगते हैं। उन्होंने कहा कि मलेरिया का ईलाज और रोकथाम संभव है। मलेरिया के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola