लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पैसे की थी जरूरत, इसलिए लूटा था 5.5 किलो सोना

Published at :09 Apr 2024 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पैसे की थी जरूरत, इसलिए लूटा था 5.5 किलो सोना

<P>पटना. दिल्ली के स्वर्ण कारोबारी अंसार अली से सात मार्च को डाकबंगला चौराहे पर साढ़े पांच किलो सोना लूटने वाले गिरोह के सरगना सैयद अली रजा हाशमी ने लोकसभा चुनाव

विज्ञापन

पटना. दिल्ली के स्वर्ण कारोबारी अंसार अली से सात मार्च को डाकबंगला चौराहे पर साढ़े पांच किलो सोना लूटने वाले गिरोह के सरगना सैयद अली रजा हाशमी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए लूट की घटना को अंजाम दिया था. वह एक दल का नेता था और उसे उम्मीद थी कि लोकसभा का टिकट मिल जायेगा. टिकट लेने और चुनाव लड़ने में पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए उसने अपने साथियों के साथ लूट को अंजाम दिया. यह खुलासा पुलिस के समक्ष दिये गये उसके स्वीकारोक्ति बयान में हुआ है. उसने पुलिस के समक्ष घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करते हुए गिरोह के सभी सदस्यों के नामों की जानकारी भी दी. लेकिन सभी फरार हैं. इस घटना को अंजाम देने में शामिल फहीम के पास सोना है और वह अपने साथियों के साथ नेपाल भाग गया है.

वैशाली का निवासी है सैयद रजा हाशमी, पीयू में एनएसयूआइ का रह चुका है अध्यक्ष

सैयद रजा हाशमी वैशाली के गोरौल थाने के खाजेचांद छपरा का रहने वाला है और पटना विवि में एनएसयूआइ का अध्यक्ष रह चुका है. वह एनएसयूआइ का प्रदेश सचिव भी काफी समय रहा है. उसने पुलिस के समक्ष यह भी बताया है कि उसे टिकट मिलने का आश्वासन कुछ बड़े नेताओं ने दिया था.

कोर्ट बंद होने से एक अन्य आरोपित को रिमांड पर नहीं ले पायी पुलिस

इधर, कोर्ट बंद होने के कारण कोतवाली थाने की पुलिस सुल्तानगंज निवासी प्रीतम उर्फ बंटी यादव को रिमांड पर नहीं ले पायी. उसने सोमवार को ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था और पुलिस ने रिमांड पर लेने का आवेदन भी कोर्ट को दे दिया था. उसे पुलिस अब 14 अप्रैल के बाद पुलिस रिमांड पर लेगी. कोतवाली पुलिस लगातार इसे पकड़ने के लिए दबिश बना रही थी और इसके कारण ही उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

जख्मी कर लूट लिया था साढ़े पांच किलो सोना

सात मार्च को डाकबंगला चौराहे पर दो बाइक पर सवार छह लुटेरों ने दिल्ली के कारोबारी अंसार अली से साढ़े पांच किलो सोना लूट लिया था और उनके बेटे एहतेशाम को गोली मारकर जख्मी कर दिया था. सीसीटीवी फुटेज से सभी बदमाशों की पहचान हुई है. बंटी सबसे पहले कारोबारी के पास दौड़ता हुआ आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola