कुढ़नी में जमीन के नीचे से खोद कर निकाली शराब, ट्रक व पिकअप जब्त
Updated at : 20 Feb 2025 9:47 PM (IST)
विज्ञापन

<P>-उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई</P>-बलौरडीह गांव के बगीचा में किया जा रहा था अनलोड-पकड़े गए धंधेबाज की निशानदेही पर छापेमारी जारी<H2>मुजफ्फरपुर. </H2>उत्पाद विभाग की टीम
विज्ञापन
-उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
-बलौरडीह गांव के बगीचा में किया जा रहा था अनलोड-पकड़े गए धंधेबाज की निशानदेही पर छापेमारी जारीमुजफ्फरपुर.
उत्पाद विभाग की टीम ने कुढ़नी थाना क्षेत्र के बलौर डीह गांव स्थित बगीचा में छापेमारी कर 92 कार्टन विदेशी शराब जब्त किया है. छापेमारी के दौरान एक डीसीएम ट्रक, एक बोलेरो भी जब्त किया गया है. उत्पाद टीम ने मौके से एक धंधेबाज को भी दबोचा है. उसकी पहचान बलभद्दरपुर गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में किया गया है. उत्पाद टीम उसकी निशानदेही पर फरार शराब माफियाओं की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि ट्रक व बोलेरो से 62 कार्टन व जमीन खोदकर नीचे छिपायी गयी 30 कार्टन शराब जब्त किया गया है. बगीचा में मिट्टी के नीचे छिपा कर रखी गयी भारी मात्रा में शराब जब्त की है. होली में सप्लाई करने को लेकर माफिया शराब का स्टॉक कर रहे थे.सहायक उत्पाद आयुक्त विजय शेखर दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कुढ़नी थाना क्षेत्र के बलौरडीह गांव के बगीचा में छापेमारी की गयी. उत्पाद टीम की गाड़ी की लाइट को देखकर डीसीएम ट्रक से शराब अनलोड कर रहे माफिया मौके से भागने लगा. लेकिन, एक को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. टीम ने डीसीएम ट्रक के अंदर भूसी के बोरा के नीचे छिपा कर रखी 59 कार्टन व बोलेरो से तीन कार्टन शराब बरामद की. पकड़ाये तस्कर को छाता चौक स्थित उत्पाद थाने लाकर पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि जहां से शराब बरामद किया गया है, उसके पास में ही दूसरे बगीचा के अंदर मिट्टी के नीचे शराब के कार्टन छिपा कर रखा गया है. फिर उसकी निशानदेही पर चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद टीम को भेजा गया. वहां से मिट्टी को हटाया गया तो 30 कार्टन विदेशी शराब मिला है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




