कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंप कर केसीसी ऋण माफ करने की मांग की

बरारी बरारी प्रखंड के किसानों ने राज्य व केन्द्र सरकार से केसीसी ऋण माफी की गुहार लगायी है. कर्ज माफ करने को लेकर कृषि मंत्री मंगल पांडे एवं भूमि
बरारी बरारी प्रखंड के किसानों ने राज्य व केन्द्र सरकार से केसीसी ऋण माफी की गुहार लगायी है. कर्ज माफ करने को लेकर कृषि मंत्री मंगल पांडे एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जयसवाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा. किसानों का नेतृत्व कर रहे जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार ने बताया कि कटिहार में केसीसी ऋण से दबे किसानों की केसीसी ऋण माफ हो. गंगा-कोसी के कटाव, बाढ़ आपदा से विस्थापित पीड़ित परिवार वास करते हैं. कई प्रखंडों में किसानो की एक फसल जमीन भी बाढ़ आपदा से बच नही पा रही है. प्रत्येक वर्ष बाढ़ के पानी के कारण यहां के किसान परेशान है. बरारी विधानसभा क्षेत्र के हजारों किसानों ने विभिन्न बैंकों से केसीसी ऋण लेकर खेती करने की लालसा जो अब मुसीबत बन गई है. बैंकों से सर्टिफिकेट केस, अधिकारी की धमकी भरी नोटिस ने किसानों को परेशान कर दिया है. बैंकों से केसीसी ऋण वसूली पर तत्काल रोक लगाते हुए केसीसी ऋण माफ करने की आवश्यकता है. किसान विश्वनाथ प्रसाद, राजकुमार पंडित, अरविन्दर, प्रवीण, दिनेश, राजकिशोर, बहादुर यादव सहित किसानों ने बताया कि एक लाख की केसीसी का आठ लाख की नोटिस, दो लाख केसीसी की तेरह लाख की नोटिस, तीन लाख केसीसी का पच्चीस लाख की नोटिस किये जाने से किसान आत्महत्या को मजबूर है. पीएम मोदी को भी पत्र भेजकर केसीसी श्रृण वसूली पर रोक लगाने के साथ श्रृण माफी करने की अपील की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




