करंट लगने से 60 वर्षीय महिला की हुई मौत

Published at :30 Apr 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से 60 वर्षीय महिला की हुई मौत

प्रतिनिधि बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के गदाल गांव में विद्युत करंट से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. घटना सोमवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार गदाल

विज्ञापन

प्रतिनिधि बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के गदाल गांव में विद्युत करंट से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. घटना सोमवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार गदाल गांव निवासी स्व. अर्जुन मंडल की 60 वर्षीय पत्नी बिंदा देवी घर में अकेली थी. कुछ काम करने के दौरान महिला करंट की चपेट में आकर वहीं गिर गयी. महिला के भाई लखन मंडल के पुत्र आशीष कुमार कुछ काम से अपनी बुआ के यहां गया था. अपनी बुआ को नीचे गिरा देखने के बाद बदहवास होकर बुआ के साथ हुई घटना के बारे में जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद जख्मी महिला को इलाज के लिये रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर आरके सिंह के द्वारा इलाज के बाद तत्काल बेहतर इलाज के लिये भागलपुर रेफर कर दिया गया. हालांकि रेफर करने के तुरंत बाद ही महिला की मौत हो गयी. बताया गया कि वृद्ध महिला संझा मधाय की रहने वाली थी. पति की मृत्यु के बाद महिला अपने मायके में घर बनाकर रह रही थी. महिला के भाई ने बताया कि महिला का पुत्र कांग्रेस मंडल चेन्नई में रहकर मजदूरी का काम करता है. मां की मृत्यु की सूचना उसे दे दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola