करनीबाग में डिपो में छापेमारी कर 33 क्विंटल कोयला जब्त
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :18 May 2024 7:28 PM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>वरीय संवाददाता, देवघर:</H2> करनीबाग स्थित देवघर पब्लिक स्कूल के पहले गली में स्थित एक कोयला डिपो में कुंडा थाने की पुलिस गुप्त सूचना पर शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे छापेमारी
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, देवघर:
करनीबाग स्थित देवघर पब्लिक स्कूल के पहले गली में स्थित एक कोयला डिपो में कुंडा थाने की पुलिस गुप्त सूचना पर शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे छापेमारी करने पहुंची. मौके पर वहां से करीब 33 क्विंटल अवैध कोयला पुलिस ने जब्त कर कुंडा थाना लाया. कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में उक्त छापेमारी की गयी. टीम में एएसआई चुन्नू कुमार मंडल सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. कुंडा थाने की पुलिस ने बताया कि उक्त कोयला डिपो अवैध तरीके से मुरारी साह की बाउंड्री के अंदर चल रहा था. छापेमारी के दौरान डिपो व वहां रखे गये कोयला से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखाया गया. ऐसे में पुलिस ने ट्रैक्टर मंगवाकर जब्त कोयले को थाना लाया. इस संबंध में डिपो चलाने वाले व्यक्ति व बाउंड्री मालिक के खिलाफ कुंडा थाने में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है. कुंडा पुलिस ने बताया कि डिपो में कोयला वैध था या अवैध, यह अनुसंधान में पता चलेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










