चेरो रौतिया समाज का करमा महोत्सव आयोजित

Updated:
विज्ञापन
चेरो रौतिया समाज का करमा महोत्सव आयोजित

झारखंड चेरो रौतिया समाज का करम महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन.

विज्ञापन

तोरपा. झारखंड चेरो रौतिया समाज का करम महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को तोरपा प्रखंड के उर्मी (अम्मापकना) स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में किया गया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. महिला पुरुष द्वारा सामूहिक रूप से करमा नृत्य प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में मैट्रिक, इंटर व स्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करनेवाले समाज के विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह ने सम्मानित किया. उन्होंने इस अवसर पर कहा कि समाज को हमेशा सहयोग करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि चेरो समाज के लोगों को पूर्व में आदिवासी की सुविधा मिलती थी, फिलहाल यह सुविधा बंद कर दी गयी है, इसको लेकर सरकार से बात करेंगे. इन्हे आदिवासी की सुविधा मिलनी चाहिए. जिला परिषद सदस्य सुशांति कोनगाडी ने कहा कि समाज बने तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजना का लाभ लें. इस अवसर पर बिरसु सिंह, जगनारायन सिंह, बिशेश्वर सिंह, सहजू सिंह, सोनु सिंह, राजेन्द्र सिंह, मदन सिंह, पहान पुजार बिहारी सिंह, ब्रजराज सिंह सहित बड़ी संख्या में चेरो रौतिया समुदाय के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola