एलपीजी की बढ़ती कीमतों के ख़िलाफ झामुमो का धरना

झामुमो खूंटी जिला के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया.
खूंटी. केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी गैस की कीमतों में की गयी वृद्धि के विरोध में झामुमो खूंटी जिला के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. धरना की अध्यक्षता जुबैर अहमद ने की. धरना में तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया एवं खूंटी के विधायक रामसूर्या मुंडा सहित जिले के झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए. जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि कहा कि छोटे घरेलू गैस सिलिंडरों एवं कॉमर्शियल सिलिंडरों के दामों में लगातार वृद्धि होने से गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्गीय परिवारों तथा छोटे व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति चरमरा गयी है. विधायक सुदीप गुड़िया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों को गैस का लालच देकर अब एलपीजी सिलिंडर की अप्रत्याशित कीमत बढ़ा रही है. रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर सरकार गरीबों के चूल्हे बुझाने का काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने में लगी हुई है, जबकि आम जनता की परेशानियों से उसे कोई सरोकार नहीं है. विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है. केंद्र सरकार को एलपीजी के मूल्य वृद्धि का निर्णय तत्काल वापस लेना चाहिए. धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जुलूस निकाला. संचालन शंकर सिंह मुंडा ने किया. धरना में जिला सचिव सुशील पाहन, सनिका बोदरा, विरेन कंडुलना, अमृत हेमरोम, राहुल केशरी, मांगू होरो, तौकीर आलम, मनोज मंडल, पीयूष गुड़िया, रुबेन तोपनो, जेम्स, सपना, सुलेमान गुड़िया, तनवीर खान, अनूप लकड़ा, वीरेंद्र सिंह, जयदीप तोपनो, फिरोज खान आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










