जिले में 3 से कला उत्सव, स्कूल स्तर पर तैयारी शुरू

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
जिले में 3 से कला उत्सव, स्कूल स्तर पर तैयारी शुरू

मुजफ्फरपुर. जिले के सरकारी व निजी स्कूलों के छात्रों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा. शिक्षा विभाग तीन व चार सितंबर को जिला स्तरीय कला उत्सव का

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

जिले के सरकारी व निजी स्कूलों के छात्रों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा. शिक्षा विभाग तीन व चार सितंबर को जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन करायेगा. इसमें नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगे. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) एसएसए सुजीत कुमार दास ने विद्यालयों को निर्देश दिये हैं. कहा है कि स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर हर विधा में प्रथम स्थान पानेवालों की सूची एक सितंबर तक जिला शिक्षा विभाग को दे दें. इस प्रतियोगिता में उन छात्रों को प्राथमिकता दी जायेगी, जिन्होंने पहले इसमें हिस्सा नहीं लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola