Jamshedpur News : साकची में चुआड़ विद्रोह नायक रघुनाथ सिंह भूमिज को दी गयी श्रद्धांजलि
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>Jamshedpur News : </H2>साकची पुराना कोर्ट के समीप बिरसा सेना और आदिवासी भूमिज समाज की ओर से चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ सिंह भूमिज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
Jamshedpur News :
साकची पुराना कोर्ट के समीप बिरसा सेना और आदिवासी भूमिज समाज की ओर से चुआड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ सिंह भूमिज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गयी. आदिवासी समाज के लोगों ने उनके नाम से स्थापित पत्थलगडी पर माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने कहा कि रघुनाथ सिंह भूमिज केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक थे. उनका संघर्ष हमें अन्याय और शोषण के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है. 1832 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ भूमिज विद्रोह का नेतृत्व करने वाले वीर योद्धा रघुनाथ सिंह भूमिज ने आदिवासी समाज की स्वायत्ता के लिए संघर्ष किया था. उनका यह विद्रोह ब्रिटिश हुकूमत के लिए एक बड़ी चुनौती बन गयी थी. इस अवसर पर बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप, अमर सिंह भूमिज, दिनबंधु सिंह सरदार, धनंजय सिंह सरदार, राजा पूर्ति, रितिक बोयपाई, घासीराम सिंह सरदार समेत अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










