Motihari: बच्चों को खेल व शारीरिक अभ्यास के लिए प्रेरित करना माता-पिता का दायित्व

Updated:
विज्ञापन
Motihari: बच्चों को खेल व शारीरिक अभ्यास के लिए प्रेरित करना माता-पिता का दायित्व

धी मैदान में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. गांधी मैदान में रविवार को सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ. उदघाटन श्रीकृष्ण की भूमिका के लिए प्रसिद्ध अभिनेता नीतीश भारद्वाज, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह व मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने संयुक्त रूप से किया. सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश के सभी संसदीय क्षेत्रों ने किया जा रहा है. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पंचायत से लेकर प्रखंड व जिला स्तर तक खेल प्रतिभावों को पहचान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना है. वहीं अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने खेल की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में मोबाइल तक खेल सीमित हो गया है. सर्वागिण विकास के लिए यह बहुत जरूरी है कि बच्चे घर से बाहर निकल कर खेलें. बच्चे घर में सीमित होते जा रहे हैं, जो उनके मानसिक एवं सामाजिक विकास को प्रभावित कर रहा है.माता-पिता का यह दायित्व बन रहा है कि बच्चों को खेल व शारीरिक अभ्यास के लिए प्रेरित करें. सांसद राधामोहन सिंह द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव खेल गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए एक सुनहरा अवसर है. इस प्रतियोगिता में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेना चाहिए. मौके पर विधायक प्रमोद कुमार, सुनील मणि तिवारी, श्यामबाबु यादव, पवन जायसवाल, लालबाबु गुप्ता, राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, नगर निगम के उपमहापौर डा लालबाबु प्रसाद, जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार, साजिद रजा, जिवेश कुमार सिंह, भापु प्रकाश, अरविंद कुमार, अरूण कुमार, अप्पु कुमार सहित विभिन्न खेल संघों के अध्यक्ष व सचिव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amresh Kumar

लेखक के बारे में

By Amresh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola