ईजी माय डायल एप से ठगी करने वाले दो सगे भाई समेत आठ साइबर ठग गिरफ्तार

Updated at : 21 Feb 2025 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
ईजी माय डायल एप से ठगी करने वाले दो सगे भाई समेत आठ साइबर ठग गिरफ्तार

जामताड़ा. साइबर पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो सगे भाई समेत आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. इसका खुलासा एसपी एहतेशाम वकारिब ने प्रेस कांफ्रेंस कर

विज्ञापन

जामताड़ा. साइबर पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो सगे भाई समेत आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. इसका खुलासा एसपी एहतेशाम वकारिब ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में इंस्पेक्टर जयंत तिर्की, एसआइ प्रकाश सेठ, एएसआइ स्टेनली हेंब्रम को शामिल करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नीज कजरा गांव स्थित जंगल में साइबर आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गयी. इस दौरान साइबर अपराध करते आठ साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया. इसमें करमाटांड़ थाना क्षेत्र के गादी कजरा गांव के दाे सगे भाई विवेक दास व हेमंत दास, प. बंगाल दुर्गापुर, अमरावती, (वर्तमान पता करमाटांड़ थाना के पिंडारी) के समर दास, जामताड़ा थाना क्षेत्र के सहरपुरा निवासी अमित दास, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के गादी कजरा गांव के श्रीनाथ दास, नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव के सचिन कुमार मंडल व सुमन कुमार मंडल एवं गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के सिजुआ निवासी विकास कुमार पासी शामिल है. इन सभी के पास से 18 मोबाइल, 28 सिम, 27,200 रुपये नकद, एक लैपटॉप, एक बाइक, 2 आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड व 01 वोटर कार्ड जब्त किया गया है. इन सभी के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 15-2025 दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ईजी माय डायल ऐप से फोन-पे में दो हजार रुपये का कैश बैक का मैसेज भेजता था. ग्राहक को एसेप्ट करने के लिए बोलता था, जैसे ही एसेप्ट होता है, तो इन लोगाें के ईजी माय डायल ऐप में पैसा आ जाता है. उक्त पैसे से गिफ्ट कार्ड खरीदते हैं, फिर गिफ्ट कमीशन पर बेच देते हैं. वहीं एपीके फाइल का लिंक भेजकर भी साइबर ठगी करते हैं. कहा ये सभी मूल रूप से प. बंगाल, यूपी, बिहार, कर्नाटक के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. एसपी ने बताया कि अनुसंधान जारी है, इन लोगों ने देश भर में जिन लोगों से ठगी की है, उसका डेटा निकाला जा रहा है. कहा जो साइबर अपराधी जेल से निकले हैं, उसका थाना में हाजिरी लगता है. जेल से निकल कर दोबारा साइबर अपराध करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है. मौके पर डीएसपी चंद्र शेखर, साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो, इंस्पेक्टर डीके वर्मा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola