hajipur news. पुरखौली में सड़क हादसे में मोपेड सवार एक किशोर की मौत, दो जख्मी

लालगंज नगर. लालगंज थाना के रसुलपुर गांव से चंडी यज्ञ देखकर घर लौट रहे मोपेड सवार तीन किशोर अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मौके
लालगंज नगर. लालगंज थाना के रसुलपुर गांव से चंडी यज्ञ देखकर घर लौट रहे मोपेड सवार तीन किशोर अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मौके पर जुटे लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक 14 वर्षीय सुजीत कुमार महतो लालगंज थाना क्षेत्र की पुरखौली पंचायत के वार्ड एक निवासी रूदल महतो का पुत्र था. किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन शव लेकर घर चले गये. जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर तकरीबन रसूलपुर गांव से यज्ञ देखकर मोपेड पर सवार होकर तीन किशोर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पुरखौली पंचायत में किसी अज्ञात वाहन के धक्के से तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को रेफरल अस्पताल ले जाया गया. वहां सुजीत कुमार को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना में घायल नौ वर्षीय अंकित कुमार और 17 वर्षीय अभिमन्यु कुमार का इलाज चल रहा है. मृतक के पिता रूदल महतो और मां जानकी देवी ने बताया कि उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ मोपेड से यज्ञ देखने गया था. लौटने के क्रम में पुरखौली पंचायत स्थित कब्रिस्तान के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से तीनों घायल हो गये थे. अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक दो भाइयों में छोटा था और वह वर्ग छह का छात्र था. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस संबंध में लालगंज थनाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आइपीएस ने बताया कि परिजनों से आवेदन मिलने पर इस मामले आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




