hajipur news. बाइकसवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

गोरौल. गोरौल थाना क्षेत्र के हरशेर-वेलबर मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के
गोरौल. गोरौल थाना क्षेत्र के हरशेर-वेलबर मार्ग पर मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी रामनिवास सिंह के 45 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह के रूप में की गयी है. मृतक गोरौल चौक पर शृंगार की दुकान चलाता था. जानकारी के अनुसार प्रवीण के पिता काफी बीमार हैं, जिन्हें एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. मंगलवार की रात वह अस्पताल में खाना देकर अपने घर लौट रहा था, तभी किसी बड़ी गाड़ी ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. गाड़ी का चालक वाहन लेकर फरार हो गया. मृतक घर में कमाने वाला एकमात्र सदस्य था. उसकी पत्नी रीना कुमारी का रो-रोकर बुिरा हाल है. उसका पति यह कहकर घर से निकला था कि वह खाना देकर तुरंत लौटेगा, लेकिन उसका शव वापस आया. वह शव से लिपटकर बार-बार बेहोश हो जा रही है. मृतक के दो पुत्र आदर्श और आयुष हैं. उनका भी रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की मां प्रभा देवी कुछ बोल नहीं पा रही है, बस आने-जाने वालों को निहार रही हैं. उन्हें दोहरी चोट लगी है, एक तरफ नौजवान पुत्र की मौत हो गयी. वहीं, पति अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं. अस्पताल में भर्ती मृतक के बीमार पिता की आंखों से लगातार आंसू बह रहे हैं. उन्हें अपनी चिंता तो सता ही रही है, साथ ही परिवार की भी फिक्र है कि अब क्या होगा. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार और अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




