ग्रामीणों ने स्वयं नष्ट की अफीम की फसल
Updated at : 14 Feb 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>खूंटी. </H2>जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा अफीम के खिलाफ चलाये जा रहे जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर कई जगहों पर ग्रामीण स्वयं ही अफीम की खेती नष्ट कर रहे
विज्ञापन
खूंटी.
जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा अफीम के खिलाफ चलाये जा रहे जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर कई जगहों पर ग्रामीण स्वयं ही अफीम की खेती नष्ट कर रहे हैं. खूंटी थाना क्षेत्र के कुरकुटिया में मुखिया भदवा उरांव और ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में लगे अफीम की फसल को नष्ट कर दिया. श्री उरांव ने बताया कि यह कदम प्रशासन व समाज के सहयोग से नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है. कहा कि अफीम की खेती से जुड़े दुष्परिणामों को समझते हुए ग्रामीणों ने खुद ही इसे नष्ट करने का निर्णय लिया. जिससे आनेवाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके. ग्रामीणों की इस पहल का उपायुक्त लोकेश मिश्र ने सराहना की है. उन्होंने कहा कि अन्य गांवों को भी सीख लेनी चाहिए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




