गोली से जख्मी महिला की हालत नाजुक

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के रसलपुर से बनटोलवा जाने वाली पथ में शुक्रवार की रात गोली से जख्मी इंदल मुखिया की पत्नी मसिया देवी की हालत दिनों दिन गंभीर होती जा
बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के रसलपुर से बनटोलवा जाने वाली पथ में शुक्रवार की रात गोली से जख्मी इंदल मुखिया की पत्नी मसिया देवी की हालत दिनों दिन गंभीर होती जा रही है. इस दौरान सीतामढ़ी के एक निजी क्लीनिक से उसे रेफर कर दिया गया है. अभी उसका इलाज मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. चिकित्सकों की माने तो एक गोली उसके किडनी के आसपास एवं दूसरी गोली उसके रीढ की हड्डी के में फंसी हुई है. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है. इसके बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा कि गोली चलाने का मुख्य कारण क्या है?
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










