Giridih News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रमारणी में रसोई घर नहीं, खुले में बनता है एमडीएम

<P>सरिया, सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रमारणी में सुविधाओं का अभाव है. इस कारण विद्यार्थियों व रसोइयाें को काफी परेशानियों का सामना करना
सरिया, सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रमारणी में सुविधाओं का अभाव है. इस कारण विद्यार्थियों व रसोइयाें को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. विद्यालय में रसोई घर नहीं है, जिस कारण एमडीएम खुले आसमान में बनाया जाता है. एमडीएम के लिए दो-दो रसोइया क्रमशः नेमंती देवी तथा कलावती देवी कार्यरत हैं. रसोइया की मानें तो बरसात के दिनों में उन्हें छाता लेकर चूल्हे के पास खड़ा रहना पड़ता है. यही हाल गर्मी के दिनों में रहता है. कड़ी धूप व गर्म चूल्हे के पास खड़ा रहना मुश्किल सा हो जाता है. आंधी तूफान में भोजन पकाने में भी दिक्कतें होती हैं. खुले आसमान में आंधी तूफान के बीच पक रहे भोजन में सावधानी रखने के बावजूद धूल पड़ने का डर रहता है. किचन बनानेवाले स्थान पर छावनी भी हो जाती तो बहुत राहत मिलती.
कक्षा एक से आठ तक की होती है पढ़ाई
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुड़िया कुमारी के अनुसार वर्ष 1952 में स्थापित इस विद्यालय में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक की पढ़ाई होती है. इसमें प्रधानाध्यापिका के अलावा तीन सहायक अध्यापक व एक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर कार्यरत हैं. वर्तमान में विद्यालय में कार्यालय के अतिरिक्त एक स्टोर रूम, एक कंप्यूटर कक्ष तथा बच्चों के बैठने के लिए मात्र तीन कमरे हैं. वर्ष 2022 में विभागीय आदेशानुसार दो जर्जर भवन में तीन कमरे थे, जिसे तोड़ दिया गया. दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक विद्यालय भवन नहीं बन पाया. विद्यालय भवन टूटने से लेकर अब तक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे बरामदे या फिर पेड़ के नीचे बैठने को मजबूर हैं. शौचालय भवन की स्थिति भी ठीक नहीं है.
अधिकारी को भेजा गया है मांग पत्र : जेइ
सर्व शिक्षा अभियान के कनीय अभियंता वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि विद्यालय भवन के निर्माण को लेकर फाइल को संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है. टेंडर के लिए प्रक्रियाधीन है. बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा रसोई घर के निर्माण की मांग की गयी है. कई अन्य विद्यालयों में भी रसोई घर का अभाव है. रसोई भवन रहित सभी विद्यालयों में किचन निर्माण को लेकर डिमांड पत्र संबंधित अधिकारी को भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




