Giridih News :लापता युवक का शव सड़क किनारे मिला शव

Updated at : 10 Nov 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :लापता युवक का शव सड़क किनारे मिला शव

<P>दिनेश रविवार को काम से गिरिडीह आया था. देर रात होने पर घर नहीं लौटा. परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला. आसपास खोजने पर

विज्ञापन

दिनेश रविवार को काम से गिरिडीह आया था. देर रात होने पर घर नहीं लौटा. परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला. आसपास खोजने पर कुछ पता नहीं चल सका. सोमवार की सुबह जब लोग अपने-अपने कार्य पर निकलने लगे तो रानीखावा के पास सड़क किनारे एक युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा. लोगों ने इसकी सूचना पचंबा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार पहुंचे और शव की पहचान में जुट गये. शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों ने संदिग्ध स्थिति में मौत की आशंका जतायी.

वाहन की चपेट में मौत की

आशंका

हालांकि पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, तो वहां वाहन के ब्रेक का निशान मिला. इस पर पुलिस ने आशंका जाहिर की कि किसी चारपहिया वाहन से टकारने पर उसकी मौत हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आवेदन दिया गया है. पुलिस वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola