Dhanbad News : गोमो में बेखौफ संचालित हो रहा है जुआ अड्डा

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : गोमो में बेखौफ संचालित हो रहा है जुआ अड्डा

विज्ञापन

Dhanbad News : हरिहरपुर तथा तोपचांची थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर धड़ल्ले से जुआ अड्डा का संचालन हो रहा है. वहीं पुलिस पूरी तरह से अनजान बनकर चुप्पी साधी हुई है. हरिहरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर, गोमो-चैता रोड, खरियो तथा हरिहरपुर थाना क्षेत्र में विद्युत कार्यालय के पीछे बेखौफ जुआ अड्डा का संचालन होता है. जुआअड्डा रात नौ बजे से सुबह चार बजे तक संचालित होता है. गोमो, तोपचांची के अलावा बोकारो जिला के तेलो क्षेत्र से जुआ खेलने गोमो आते हैं. विद्युत कार्यालय गोमो के पीछे तथा गोमो चैता रोड के जुआअड्डा में प्रति रात करीब आठ लाख रुपये का जुआ होता है. जुआ अड्डा पर हारे हुए जुआरियों को ऊंची ब्याज दर पर कर्ज देने के लिए सूदखोर तक मौजूद रहते हैं. संचालक दो लोगों को पहरेदारी के लिए रोड पर भेज देता है. पिछले दो माह से जुआ अड्डा संचालित है, जबकि एक भी जुआरी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है. उससे जुआरियों को पुलिसिया संरक्षण प्राप्त होने से इनकार नहीं किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola