पोखरा चौक के फल विक्रेता ने नप सफाई कर्मी को पीटा, सर फोड़ा, हंगामा

Edited by SATISH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नगर के पोखरा चौक पर शुक्रवार को एक फल विक्रेता ने नगर परिषद के सफाई कर्मी को सफाई करने के दौरान पीट कर सर फोड़ दिया.

विज्ञापन

नरकटियागंज. नगर के पोखरा चौक पर शुक्रवार को एक फल विक्रेता ने नगर परिषद के सफाई कर्मी को सफाई करने के दौरान पीट कर सर फोड़ दिया. मारपीट की सूचना पर पहुंचे नप के सफाई कर्मियों ने घटना स्थल से लेकर शिकारपुर थाना और नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया. दर्जनों की संख्या में विनोद राउत के साथ थाना पहुंचे सफाई कर्मी राकेश राउत, रामधार महतो, सिकन्दर राउत, हरिशंकर राउत, जयप्रकाश गोंड, राजन राउत, शेषनाथ राम राजकुमार पासवान, सुनील पासवान, राजू राउत, अरविंद पांडेय, सुशील कुमार, हरिशंकर राम ने आक्रोश व्यक्त् करते हुए कहा कि पोखरा चौक पर सड़क पर दुकान लगाये जाने के कारण सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न होती है. दुकानदार हमेशा मारपीट पर उतारू हो जाते हैं. पहले भी मारपीट कर सफाई कर्मियों को नुकसान पहुंचाया है. अगर उन पर कार्रवाई नहीं होती है तो वे सफाई कार्य को ठप कर देंगे. सफाई कर्मी आरोपित फल विक्रेता और वार्ड 16 निवासी वीरेन्द्र साह के पुत्र करण साह को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं. सफाई कर्मियों ने मामले से इओ उपेन्द्र कुमार सिन्हा को भी अवगत कराते हुए सफाई कर्मियों को सुरक्षा देने की मांग की है. घटना के संबंध में सफाई कर्मी विनोद राउत ने शिकारपुर थाना में आवेदन सौंपा है. जिसमें बताया है कि वह नगर के पोखरा चौक के समीप सफाई कार्य कर रहा था. करीब 12 बजे सफाई के क्रम में सड़क किनारे फल बिक्री कर रहे करण साह का छाता झाडू से लगकर गिर गया. इस पर वह आग बबूला हो गया और जातिसूचक गाली देते हुए कहने लगा कि छाता क्यों गिरा दिया और गंदी गंदी गाली देने लगा. गाली देने से जब मना किया तो लोहे के रॉड से मारकर सर फोड़ दिया और पॉकेट में रखा पांच हजार रुपये छीन लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola