Motihari: डुमराव में सम्मानित किए गए प्रखंड के चार शिक्षक

Published by : RAJNIKHIL BANJRIYA Updated At : 01 Sep 2025 5:35 PM

विज्ञापन

बक्सर जिले के डुमराव में आयोजित राज्यस्तरीय गुरु महर्षि विश्वामित्र सम्मान समारोह में प्रखंड के 4 शिक्षक सम्मानित हुए.

विज्ञापन

Motihari: बंजरिया. बक्सर जिले के डुमराव में आयोजित राज्यस्तरीय गुरु महर्षि विश्वामित्र सम्मान समारोह में प्रखंड के 4 शिक्षक सम्मानित हुए. यह सम्मान प्रदेश के उन सरकारी शिक्षकों को प्रदान किया गया, जो ऑनलाइन शिक्षा को बढ़वा देते हैं. सम्मानित होने वाले शिक्षक शिक्षिकाओ में प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसवा हिन्दी के शिक्षक मो. सगीर अख्तर व शिव शर्मा, एनपीएस सेमरा शेख टोली का शिक्षक संजीव कुमार बबलू, व प्राथमिक विद्यालय अजगरी का शिक्षिका सारिका तिवारी शामिल हैं. बता दें कि नवाचार एवं शिक्षा के प्रति समर्पित चारों शिक्षकों को बक्सर के डुमरांव में आयोजित शिक्षा में बदलाव विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान कार्यक्रम में महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया. यह सम्मान विकास फैमिली क्लब परिवार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचार रचनात्मक कार्यों और शिक्षा में बदलाव के प्रयासों को देखते हुए प्रदान किया गया. इस राष्ट्रीय स्तर के समारोह में देश के कई राज्यों और जिलों से आए शिक्षकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया. संगोष्ठी में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJNIKHIL BANJRIYA

लेखक के बारे में

By RAJNIKHIL BANJRIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola