महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री ने भगवान बुद्ध के किये दर्शन

Published by : NIRAJ KUMAR Updated At : 26 Sep 2025 5:10 PM

विज्ञापन

महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य बालासाहेब थोरात शुक्रवार को बोधगया पहुंचे.

विज्ञापन

गया जी. महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य बालासाहेब थोरात शुक्रवार को बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया. इनके साथ उनके पुत्र राजवर्धन भी थे. भंते जी ने मंत्रोच्चारण के साथ उन्हें चीवर अर्पित करवाया. दर्शन-पूजन के बाद महाबोधि वृक्ष की छांव तले ध्यान मग्न हुए. उन्होंने महाबोधि मंदिर का परिभ्रमण कर मंदिर के वास्तु एवं शिल्प कला व भगवान बुद्ध से जुड़ी धार्मिक और ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की. इनके बोधगया आगमन पर गया जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष राम उदय प्रसाद, नवीन कुमार गुप्ता, सैफुल इस्लाम एवं धर्मेंद्र कुमार निराला ने पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया. कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सशक्त और मजबूत बनाने पर चर्चा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By NIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola