bhagalpur news. पीजी गर्ल्स हॉस्टल समेत कई शिक्षकों के क्वार्टर में पहुंचा बाढ़ का पानी
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 12:17 AM
गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी एक बार फिर टीएमबीयू परिसर में फैलने लगा है
गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी एक बार फिर टीएमबीयू परिसर में फैलने लगा है. लालबाग प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीजी गर्ल्स हॉस्टल कैंपस व कई शिक्षक क्वार्टर परिसर में भी पानी फैल गया है. पानी बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है. दूसरी तरफ टीएमबीयू के पार्किंग सहित पिछले हिस्से में पानी फैल गया है. विवि के सीनेट हॉल के सामने पानी सड़क पार कर सकता है. एक बार फिर से विवि प्रशासन को बाढ़ की चिंता सताने लगी है. विवि प्रशासन ने निचले तल पर स्थित सभी कार्यालय में दस्तावेजों व अन्य सामग्री ऊंचाई पर रखने के लिए कहा गया है. उधर, हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं ने कहा कि कैंपस में तेजी से पानी भरने लगा है. ऐसे में उनलोगों को डर सताने लगा कि तेजी से बढ़ रहा पानी कहीं कमरा के अंदर तक नहीं पहुंच जाये. इससे पहले ग्राउंड फ्लोर में पानी पूरी तरह भर गया था. उनलोगों को हॉस्टल छोड़कर घर जाना पड़ा था. छात्राओं का कहना था कि विवि के डीएसडब्ल्यू से मिलकर पानी फैलने की जानकारी एक दिन पहले दी गयी थी. ताकि, उनलोगों को क्लास करने में परेशानी नहीं हो. परीक्षा फॉर्म भरने का समय भी है.
वहीं, कॉलोनी के शिक्षक डॉ केके मंडल ने कहा कि बाढ़ का पानी आवासीय कैंपस में फैलने लगा है. कई शिक्षकों के कैंपस में पानी भरने लगा है. पानी के बीच से ही आना-जाना पड़ रहा है. कहा कि पानी बढ़ने का रफ्तार तेज है. दूसरी तरफ विवि के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने कहा कि पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं. विवि प्रशासनिक भवन के ग्राउंड फ्लोर स्थित सभी शाखा में रखे फाइलों को ऊंचाई वाले स्थान पर रखने के लिए कहा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










