अवैध बालू खनन करते पांच ट्रैक्टर जब्त, धंधेबाज फरार

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 5:16 PM

विज्ञापन

NAWADA NEWS.जिले की नदियों से अवैध बालू खनन करते बालू लोडेड पांच ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है. हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही बालू खनन में शामिल धंधेबाजों सहित चालक भागने में सफल रहे.

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के मुशनबिगहा गांव के पास सकरी नदी के पास स्वाट टीम के साथ पुलिस ने की छापेमारी प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय जिले की नदियों से अवैध बालू खनन करते बालू लोडेड पांच ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है. हालांकि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही बालू खनन में शामिल धंधेबाजों सहित चालक भागने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के मुशनबिगहा गांव के पास सकरी नदी से अवैध बालू खनन की सूचना खनन विभाग को मिली थी. इसके बाद खनन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सकरी नदी से पांच बालू लदे ट्रैक्टर को ट्रॉली के साथ जब्त किया गया. लेकिन किसी भी धंधेबाज को पुलिस ने नहीं पकड़ सकी. इस बारे में खनन निरीक्षक संतोष कुमार झा ने बताया कि नगर थाने में अवैध बालू खनन व भंडारण के लिए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वही बीएनएस की अन्य धाराओं के साथ 15 पर्यावरण संरक्षण संशोधन अधिनियम की तहत कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के मुशनबिगहा, कुरमा, मिर्जापुर सहित पटवासराय के कुछ असामाजिक तत्व के लोग मिलकर संगठित गिरोह चलाकर अवैध बालू का धंधे करते है. गौरतलब है कि नेशनल पर्यावरण संशोधित अधिनियम के तहत मॉनसून को लेकर सूबे की किसी भी नदी से 15 जून से 15 अक्टूबर तक बालू खनन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहता है. हालांकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आये, इसके लिए खनन विभाग डंपिंग पॉइंट अनुमति देती है. हालांकि बंदोबस्ती धारक ही इन महीनों में डंपिंग पॉइंट से बालू की बिक्री कर सकता है. इसके बावजूद अवैध और मोटी कमाई की चक्कर में पर्यावरण विभाग को धत्ता बताते हुए जिले के विभिन्न नदियों से अवैध बालू खनन की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola