साहिबगंज में बिना स्वीकृति के ऊंची इमारतों पर कार्रवाई शुरू

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

10 भवन मालिकों से स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन

साहिबगंज

इन दिनों शहर में चार मंजिल से अधिक ऊंचाई वाली इमारतों का निर्माण तेजी से हो रहा है. कई स्थानों पर ये भवन बनकर तैयार भी हो चुके हैं. लेकिन चिंता की बात यह है कि इनमें से अधिकांश निर्माण बिना संबंधित विभाग की स्वीकृति के किए गए हैं. साहिबगंज में रेलवे लाइन के दोनों किनारों पर ऊंची इमारतें खड़ी करने वालों पर नगर परिषद की कार्रवाई की तैयारी है. रेलवे ने नगर परिषद से इस संबंध में जवाब तलब किया है. नगर परिषद के प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह ने पहले चरण में ऐसे 10 भवन मालिकों से स्पष्टीकरण मांगा है. उनसे पूछा गया है कि किस आधार पर रेलवे ट्रैक के दोनों ओर ऊंची इमारतें बनायी गयी हैं. जवाब मिलने के बाद नगर परिषद इसकी रिपोर्ट रेलवे प्रशासन को भेजेगा. गौरतलब है कि साहिबगंज रेलखंड से राजधानी समेत कई द्रुतगामी ट्रेनों का संचालन हो रहा है. भविष्य में इन ट्रेनों की संख्या और गति बढ़ने की संभावना है. ऐसे में रेलवे ट्रैक के पास बनी ऊंची इमारतों में कंपन होने और उनके ढहने की आशंका बनी रहती है. न तो नक्शा पास कराया गया है और न ही नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) लेना जरूरी समझा गया है. खासकर अग्निशमन विभाग की अनदेखी करते हुए कई इमारतें सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज कर रही हैं. कुछ भवनों ने अग्निशमन विभाग से एनओसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है. चौक बाजार, सब्जी मंडी रोड, कॉलेज रोड, सुभाष चौक, जिरवाबाड़ी मुख्य सड़क और आजाद नगर जैसे क्षेत्रों में कई ऊंची इमारतें खड़ी की गई हैं. इनमें से कुछ गृहस्वामियों ने नगर परिषद से नक्शा पास करवा लिया है, लेकिन कई अब भी इस प्रक्रिया को नजरअंदाज कर रहे हैं. ऐसे कई भवन हैं जिन्हें नगर परिषद से एनओसी प्राप्त नहीं है.

बड़ी इमारतों के दोनों ओर रास्ता जरूरी

अग्निशमन विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बड़ी इमारतों के दोनों ओर रास्ता होना चाहिए. पूरे भवन में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए. साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर और एक आपातकालीन द्वार भी अनिवार्य है. लेकिन शहर में कई ऐसे भवन हैं जिनमें ये सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं.

एनओसी प्राप्त भवन और व्यक्ति

सूर्या सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, कलिंगा होटल, हिल व्यू होटल, नीलिमा होटल, रवि मिश्रा, दीप आइ हॉस्पिटल, राजेश दीवान और रितेश पोद्दार ने एनओसी प्राप्त कर लिया है.

साहिबगंज नगर परिषद की कार्रवाई

—————————————————————-

क्या कहते हैं अग्निशमन पदाधिकारी

शहर के ऊंचे भवनों और अन्य संस्थाओं को पहले ही एनओसी लेने की सूचना दी जा चुकी है. शहर के कई भवन स्वामियों ने एनओसी प्राप्त कर लिया है, लेकिन कुछ अभी तक सामने नहीं आए हैं, जबकि उन्हें पहले भी निर्देशित किया गया था. लगातार जांच की जा रही है, और एनओसी प्राप्त न करने वालों के खिलाफ वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी.

मनोज कुमार शुक्ला, जिला अग्नि शमन पदाधिकारी

क्या कहते हैं डीसी

फोटो नं 25 एसबीजी 1 है

कैप्सन – गुरूवार को डीसी

साहिबगंज. शहर में बन रहे होटल, मॉल व दुकान व चार पांच मंजिले भवन एनओसी फायर का ले रहा है या नहीं जांच करने का निर्देश जिला अग्नि शमन पदाधिकारी को दी गयी है. जो एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट करेंगे. नहीं लेने वालों पर कार्रवाई की जायेगी.

हेमंत सती, डीसी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola