बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ पांच सितंबर को करेगी भूख हड़ताल

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 31 Aug 2025 5:24 PM

विज्ञापन

NAWADA NEWS.बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में राज्य संघ के निर्णयानुसार शिक्षकों के हित में बनी नियमावली के आधार पर सारी सुविधा प्रदान करने जैसे पदोन्नति, विशिष्ट शिक्षकों को पूर्ण वेतन भुगतान, पुरानी पेंशन आदि मांगों के समर्थन में एक सितंबर को काला दिवस और पांच सितंबर शिक्षक दिवस के दिन समाहारणालय के निकट भूख हड़ताल व आमरण अनशन प्रस्तावित है. जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी कोटी के शिक्षकों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. जिलाध्यक्ष ने बताया कि पांच सितंबर के दिन लगभग 500 से ज्यादा शिक्षक आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और अपने मांगों को सरकार तक पंहुचायेंगे. बैठक में जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार रंजन, उपसचिव अजय कुमार, मेसकौर प्रखंड अध्यक्ष ब्रजेश कुमार, सचिव आनन्दी पासवान, रोह उपाध्यक्ष विजय कुमार निराला, नारदीगंज उपाध्य, जितेन्द्र कुमार, आदि कई शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola