प्रखंड कार्यालयों में आज विद्युत विभाग लगायेंगी शिविर, समस्याओं का ऑन द स्पॉट होगा निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालयों में आज  विद्युत विभाग लगायेंगी शिविर, समस्याओं का ऑन द स्पॉट होगा निष्पादन

ऑन द स्पॉट निष्पादन कर उनको कनेक्शन देने की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

विज्ञापन

मुंगेर नया कनेक्शन लेने में आ रही हो समस्या अथवा पुराने कनेक्शन में करवाना हो सुधार तो आपको विद्युत कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा. क्योंकि विद्युत विभाग जिले के सभी नौ प्रखंडों में गुरुवार को विशेष शिविर का आयोजन करने जा रही है. जहां समस्याओं का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया जायेगा. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार को जिले के सभी प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसके लिए पदाधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. इस शिविर में नया कनेक्शन के लिए न सिर्फ आवेदन लिया जायेगा, बल्कि नया कनेक्शन लेने में क्या समस्या उपभोक्ता को रही है उसका ऑन द स्पॉट निष्पादन कर उनको कनेक्शन देने की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी. उन्होंने बताया कि पुराने कनेक्शन में नाम परिवर्तन करना हो या मोबाइल नंबर को चेंज करवाना हो तो इस शिविर में आवेदन करें. तत्काल उस पर कार्रवाई की जायेगी. विद्युत विपत्र में सुधार को लेकर भी यहां आवेदन किया जा सकता है. अगर 125 यूनिट मुफ्त बिजली के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त करना है तो इस शिविर में आकर उस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola