एक ही मुहल्ले के तीन घरों में एक साथ लाखों की चोरी

Updated at : 30 May 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
एक ही मुहल्ले के तीन घरों में एक साथ लाखों की चोरी

पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर बस्ती में बुधवार की रात एक ही मुहल्ले के तीन घरों में एक साथ अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर दहशत

विज्ञापन

पतरघट. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर बस्ती में बुधवार की रात एक ही मुहल्ले के तीन घरों में एक साथ अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर दहशत कायम कर दी. घटना की सूचना गुरुवार की सुबह परिजनों को तब हुई, जब वह सोकर उठे. जिसके बाद परिजनों ने घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचित किया. मिली सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान के निर्देश पर एसआई वरूण कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व पीड़ित गृहस्वामी से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए घटनास्थल का मुआयना किया. मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने लक्ष्मीपुर बस्ती स्थित वार्ड 12 निवासी बाबूलाल मुखिया, नरेश राम व उमा देवी के घर में चोरी की घटना को अंजाम देकर कीमती कपड़ा, जेवरात, नगदी सहित लाखों से अधिक की संपत्ति पर अपना हाथ साफ किया. इस बाबत थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर स्थलीय जायजा लिया गया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola