Darbhanga:सिंहवाड़ा के बुढ़नद नदी में स्नान के दौरान डूब गया आठवीं का छात्र

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

अधवारा समूह की बुढ़नद नदी में शुक्रवार को डूबने से 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गयी.

विज्ञापन

सिंहवाड़ा. अधवारा समूह की बुढ़नद नदी में शुक्रवार को डूबने से 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रामपुरा निवासी स्व. नरेंद्र ठाकुर के 14 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार के रूप में हुई. बताया जाता है कि नंदन पढ़ने के लिये रामपुरा मिडिल स्कूल गया था. वहीं से वह दोस्त के साथ सिंहवाड़ा पुल के पास नदी में स्नान करने चला गया. गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. बताया जाता है कि दो वर्ष पूर्व दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-27 पर तेलिया पोखर के निकट नंदन कुमार के पिता नरेंद्र ठाकुर की दुर्घटना में मौत हो गयी थी. पिता के बाद पुत्र की अकाल मौत को लेकर गांव समेत इलाके में चर्चा का माहौल है. पति को खो चुकी अल्पना कुमारी किशोर पुत्र की मौत से रह-रह कर बेहोश हो जा रही है.

तीसरी बार छलांग लगाने पर नहीं निकला जीवित

स्थानीय लोगों ने बताया कि दो लड़का सिंहवाड़ा पुल के पास नदी घाट पर पहुंचा. एक किनारे बैठा था तो व दूसरा नदी में स्नान के लिए छलांग लगा रहा था. तीसरी बार छलांग लगाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया. डूबते देख उसका साथी शोर मचाना शुरु कर दिया. शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुये. पांच मिनट के अंदर उसे पानी से बाहर निकला गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था. लोग उसे सिंहवाड़ा पीएचसी ले गये, जहां चिकित्सा अधिकारी डाॅ संजय कुमार ने मृत घोषित कर दिया. नंदन की मौत की जानकारी मिलते ही भाई कुंदन कुमार, बहन दिव्या कुमारी, मां सहित दादी गौरी देवी आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव का माहौल गमगीन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola