दुर्घटना में युवक की मौत, सड़क जाम
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>फोटो, बुकरु के पास सड़क जाम करते ग्रामीण. </H2></P><H2>कांके. </H2>थाना क्षेत्र के रांची-पतरातू मार्ग पर बुकरु चौक पर सड़क दुर्घटना में बुकरु निवासी गौरव प्रसाद (26 ) पिता पिता
विज्ञापन
फोटो, बुकरु के पास सड़क जाम करते ग्रामीण.
कांके.
थाना क्षेत्र के रांची-पतरातू मार्ग पर बुकरु चौक पर सड़क दुर्घटना में बुकरु निवासी गौरव प्रसाद (26 ) पिता पिता स्व बिनोद प्रसाद की मौत हो गयी. दुर्घटना बुधवार दोपहर 3.30 बजे की है. गौरव का बुकरु चौक पर पीडीएस की दुकान है. ग्रामीणों के अनुसार गौरव जब सड़क पार कर रहा था, उसी बीच तेज गति से आर रही बस ने उसे टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस क अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि साहिल नामक बस ने टक्कर मारी थी. इसके बाद ग्रामीणों ने शव को रखकर सड़क जाम कर दी. ग्रामीण मृतक के परिवार को सरकारी लाभ, चौक पर हाई मास्ट लाइट लगाने व ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे. जाम के बाद सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गयी. थाना प्रभारी सुशील कुमार के आश्वासन के बाद शाम लगभग सात बजे ग्रामीण वहां से हटे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










