दस उद्यमियों ने अलग कारणों से दिया आवेदन

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
दस उद्यमियों ने अलग कारणों से दिया आवेदन

मुजफ्फरपुर. बेला औद्योगिक क्षेत्र में हाल में औद्योगिक गतिविधियों में आए बदलाव के बीच 10 उद्यमियों ने अपनी इकाइयों को लेकर बियाडा को आवेदन दिया है. पांच उद्यमियों ने एग्जिट

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

बेला औद्योगिक क्षेत्र में हाल में औद्योगिक गतिविधियों में आए बदलाव के बीच 10 उद्यमियों ने अपनी इकाइयों को लेकर बियाडा को आवेदन दिया है. पांच उद्यमियों ने एग्जिट पॉलिसी के तहत बाहर निकलने का फैसला किया है, जबकि पांच ने अपने यूनिट्स को ट्रांसफर करने के लिए आवेदन दिया है. एग्जिट पॉलिसी के तहत आवेदन आने से लगभग दो एकड़ से अधिक जमीन खाली होने की उम्मीद है. इस खाली जगह पर नये सिरे से उद्योगों की स्थापना के लिए आवंटन किया जा सकेगा. हालांकि, उद्यमियों के बीच एग्जिट व ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर अलग-अलग राय है. ट्रांसफर पॉलिसी के तहत उद्यमियों को खुद नया ग्राहक (खरीदार) खोजकर यूनिट हैंडओवर करनी होती है. इसमें उद्यमी आपसी सहमति से अपनी मशीनरी व इंफ्रास्ट्रक्चर की कीमत वसूल पाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola