Dhanbad News : टाटा कॉलोनी में बंद आवास का ताला तोड़ सात लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : टाटा कॉलोनी में बंद आवास का ताला तोड़ सात लाख की संपत्ति चोरी

Dhanbad News : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह न्यू कॉलोनी स्थित शबाना खातून के आवास के दरवाजे का ताला तोड़ कर बुधवार की रात चोरों ने पांच हजार नगद सहित

विज्ञापन

Dhanbad News : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह न्यू कॉलोनी स्थित शबाना खातून के आवास के दरवाजे का ताला तोड़ कर बुधवार की रात चोरों ने पांच हजार नगद सहित करीब सात लाख रुपये के जेवर चोरी कर ली. पीड़िता शबाना ने घटना की लिखित शिकायत थाना में की है. बताया कि वह एक सप्ताह पूर्व अपने भाई से मिलने बोकारो गयी थी. इस दौरान चोर उसके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और आलमारी को तोड़ कर उसमें रखा सोने का दो मांगटीका, दो नथिया, दो जोड़ी कान की बाली, दो सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, दो अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल के अलावा नये कपड़े से भरा बैग व एक गुल्लक में रखे पांच हजार रुपये चोरी कर ली. घर से लगभग सात लाख की संपत्ति चोरी हुई है. जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि चोरी की घटना की शिकायत मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola