ePaper

Dhanbad News : खड़े पिकअप वैन को कंटेनर ने मारा धक्का, चालक घायल

Updated at : 19 Oct 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : खड़े पिकअप वैन को कंटेनर ने मारा धक्का, चालक घायल

Dhanbad News : धनबाद-बोकारो फोरलेन पर शिव-शक्ति धाम महुदा मोड़ के समीप ब्रेकडाउन होकर खड़े एक पिकअप वैन को धनबाद की ओर कूरियर (पार्सल) लेकर जा रहे एक कंटेनर ने

विज्ञापन

Dhanbad News : धनबाद-बोकारो फोरलेन पर शिव-शक्ति धाम महुदा मोड़ के समीप ब्रेकडाउन होकर खड़े एक पिकअप वैन को धनबाद की ओर कूरियर (पार्सल) लेकर जा रहे एक कंटेनर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर में कंटेनर चालक इटकी नगरी रांची निवासी असिम अभिषेक मिंज घायल हो गया, जबकि दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. घायल चालक को महुदा पुलिस ने इलाज के लिए भुरूंगिया स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया. चालक का दाहिना पैर टूट गया है. उसने बताया कि रात को वह रांची से गिरिडीह पार्सल पहुंचाया है. उसके बाद पुनः रांची लौट कर वहां से पार्सल लेकर दुमका जा रहा था. इसी बीच यहां उसको झपकी लग गयी, जिसके कारण यह घटना घटी. वैन का अगला टायर पंक्चर हो जाने के कारण चालक चक्का खोल कर बनाने गया था. घटना के समय वैन में कोई नहीं था. घटना सुबह लगभग 7:20 बजे की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola