Deoghar news : रिखिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : रिखिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

देवघर. भारतीय जनता पार्टी ने रिखिया मंडल क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान बाइक रैली के

विज्ञापन

देवघर. भारतीय जनता पार्टी ने रिखिया मंडल क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान बाइक रैली के साथ-साथ गांव में पदयात्रा कर भी तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यह तिरंगा यात्रा रढ़िया, रिखिया, विश्वानी, नया चितकाठ, रुद्रपुर, सीमरखुट, पहरीडीह, हरिलाजोड़ी व हेठ अंबाकुरा गांव में पहुंची. तिरंगा यात्रा में प्रभारी सचिन सुल्तानियां व भाजपा नेता पंकज सिंह भदोरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर की छत पर तिरंगा लगाना है. इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हुए हैं. भाजपा नेताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से देश के बच्चे-बच्चे में देशभक्ति की भावना बढ़ी है. इस मौके पर अमर पासवान, अविनाश कुमार, अरुण मंडल, राजेश मंडल, सनोज यादव, लक्ष्मी देवी, शर्मिला कुमारी, मंजू देवी, प्रियंका कुमारी, लखिया देवी, उर्मिला देवी, विनोद राव, किशोर नाथ झा, दीपू महथा, अरुण मंडल, महानंद ठाकुर, कृष्ण मंडल, किशन यादव, मुकेश यादव, हनुमान रमानी, दिलीप रमानी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amarnath Poddar

लेखक के बारे में

By Amarnath Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola