Deoghar news : रेलवे को 11 दिनों में तीन करोड़ 79 लाख की हुई आय

Published by : RAJIV RANJAN Updated At : 22 Jul 2025 11:12 PM

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों व यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से जसीडीह, देवघर और मधुपुर स्टेशन से कई मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों व यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से जसीडीह, देवघर और मधुपुर स्टेशन से कई मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए कई अन्य सारी व्यवस्था की गयी है. ताकि यात्रियों व कांवरियों को सुविधा मिले, साथ ही रेलवे के आय में भी वृद्धि हो. रेलवे से मिली जानकारी अनुसार श्रावणी मेले की दूसरी सोमवारी के बाद और मेला के 11 दिन बीत जाने के बाद यात्रियों की आवाजाही में 13,79 प्रतिशत और आय में 07.95 प्रतिशत वृद्धि हुई है. आय और यात्रियों की वृद्धि का यह आंकड़ा जसीडीह, देवघर, बासुकिनाथ स्टेशन से संबंधित है. जबकि बैद्यनाथधाम स्टेशन को होने वाली आय में कमी आयी है. श्रावणी मेले के दौरान रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जसीडीह, देवघर, बैद्यनाथधाम और बासुकिनाथ स्टेशन में बीते साल 11 दिनों में 4,43,975 यात्रियों का आवागमन हुआ था, जिससे रेलवे को 3,51,31,960 की आय हुई थी. उसी प्रकार इस साल 11 दिनों में इन चारों स्टेशन से 50,50,088 यात्रियों का आवागमन हुआ है, जिससे रेलवे को 3,79,25,423 की आय हुई है. इसके अलावा जसीडीह स्टेशन पर मोबाइल यूटीएस से 3847 यात्रियों ने 3,536 टिकट लिया हैं, जिससे रेलवे को 3,41,070 की आय हुई है. वहीं देवघर स्टेशन पर 1,380 यात्रियों ने 932 टिकट लिया, जिससे रेलवे को 1,38,570 की आय हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV RANJAN

लेखक के बारे में

By RAJIV RANJAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola