Deoghar news : रांची में ईस्ट जोन एथलेटिक्स, देवघर के विष्णु व सुमित के सामने चुनौती

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : रांची में ईस्ट जोन एथलेटिक्स, देवघर के विष्णु व सुमित के सामने चुनौती

वरीय संवाददाता, देवघर. ईस्ट जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देवघर के युवाओं की भागीदारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. देवघर के उदीयमान एथलीट विष्णु मुर्मू और सुमित सिंह प्रतियोगिता

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. ईस्ट जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देवघर के युवाओं की भागीदारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. देवघर के उदीयमान एथलीट विष्णु मुर्मू और सुमित सिंह प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं. यह आयोजन झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी एथलेटिक्स ग्राउंड में 22, 23 व 24 सितंबर को होना है, जहां पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न राज्यों के अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 व अंडर-20 आयु वर्ग वाले एथलीट अपनी प्रतिभा और फिटनेस का प्रदर्शन करेंगे. विष्णु मुर्मू हाल ही में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर सुर्खियों में रहे हैं.

उन्होंने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी पहचान बनायी है. वहीं सुमित सिंह ने ट्रिपल जंप में कई बार पदक जीतकर देवघर का नाम रोशन किया है. दोनों खिलाड़ियों की यह भागीदारी न सिर्फ उनके व्यक्तिगत करियर के लिए अहम है, बल्कि देवघर और संपूर्ण संताल परगना प्रमंडल के खेल प्रेमियों के लिए गर्व की बात है. यह जानकारी डीएसए सचिव आशीष झा ने दी.

जिले के कोच और खेलप्रेमी संगठनों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं. देवघर में उत्सुकता है कि उनके बेटे रांची की धरती पर अपनी छाप छोड़कर जिले का मान बढ़ायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajay Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola