Deoghar news : जंगल में बैठकर करते थे साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 26 Aug 2025 7:12 PM
वरीय संवाददाता, देवघर . साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के सिरसा जंगल में छापेमारी कर तीन साइबर आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.
वरीय संवाददाता, देवघर . साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के सिरसा जंगल में छापेमारी कर तीन साइबर आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर आम लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पालोजोरी थाना क्षेत्र के पथरघटिया गांव निवासी कौशर अंसारी सहित मिराजुद्दीन अंसारी व रियाज अंसारी के रूप में की है. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे विभिन्न मोबाइल नंबरों से उपभोक्ताओं को कॉल करते थे और उन्हें भ्रमित कर गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर उनके खाते से पैसे उड़ा लेते थे. पुलिस ने इन लोगों के पास से चार मोबाइल सहित छह सिम कार्ड जब्त किये हैं. बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ पहले से ही कई ऑनलाइन ठगी की शिकायतें दर्ज मिली हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में कुछ लोग फर्जी अधिकारी बनकर साइबर ठगी में लगे हुए हैं. सूचना पर विशेष छापेमारी टीम गठित की गयी. साइबर थाना के इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, एसआइ विशेश्वर कुमार और सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साइबर आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गयी है. ॰पुलिस ने चार मोबाइल सहित छह सिम कार्ड जब्त किये ॰बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










