Deoghar news : झौसागढ़ी गोलीकांड में दो संदिग्धों से पुलिस कर रही है पूछताछ

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 21 Jul 2025 9:36 PM

विज्ञापन

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के झौंसागढ़ी बिलैया माई गली में शुक्रवार दिनदहाड़े रिखिया थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी रामपुर खपरोडीह निवासी अभिजीत कुमार ठाकुर को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर

विज्ञापन

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के झौंसागढ़ी बिलैया माई गली में शुक्रवार दिनदहाड़े रिखिया थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी रामपुर खपरोडीह निवासी अभिजीत कुमार ठाकुर को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. मामले में पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि पुलिस के काेई भी पदाधिकारी इस संबंध में कुछ नहीं बता रहे हैं. सूत्रों की मानें तो पुलिस हिरासत में लिया गया संदिग्ध घटना में संलिप्त था और मामले में वह नामजद भी है. घटना को लेकर अभिजीत की मां रिखिया थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी रामपुर खपरोडीह निवासी सुलेखा देवी ने पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. फिलहाल अभिजीत का इलाज एम्स में चल रहा है. उसकी मां के अनुसार बाइक से सामान लेकर वापस घर की तरफ आने के दौरान रास्ते में झौसागढ़ी बिलैया माई गली के पास पांच नामजद व अन्य लड़कों ने उसे रोका. बाइक रोकते ही अभिजीत पर गोली चला दी. पीठ में गोली लगते ही वह गिर पड़ा. सुलेखा का आरोप है कि घटना से कुछ दिन पहले, बीते रविवार को उन्हीं आरोपितों ने उनके छोटे बेटे विश्वजीत के साथ भी मारपीट की थी और उसका मोबाइल छीन लिया था. उसके बाद जान मारने की नीयत से ही अभिजीत को निशाना बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola