Deoghar news : हेल्प डेस्क से आठ कारोबारियों ने ली शराब दुकान की बंदोबस्ती प्रक्रिया की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : हेल्प डेस्क से आठ कारोबारियों ने ली शराब दुकान की बंदोबस्ती प्रक्रिया की जानकारी

वरीय संवाददाता, देवघर. जिले में शराब दुकान की बंदोबस्ती प्रक्रिया को लेकर कारोबारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. शनिवार को उत्पाद कार्यालय में बने हेल्प डेस्क पर आठ

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. जिले में शराब दुकान की बंदोबस्ती प्रक्रिया को लेकर कारोबारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. शनिवार को उत्पाद कार्यालय में बने हेल्प डेस्क पर आठ कारोबारी जानकारी लेने पहुंचे. इनमें कुछ कारोबारी मधुपुर से जबकि कुछ अन्य राज्य से बाहर से आये हुए थे. इन सभी ने अधिकारियों से बंदोबस्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली और ऑनलाइन लॉटरी व फॉर्म भरने की प्रक्रिया को जाना. इस बार देवघर जिले की सभी 71 शराब दुकानों की बंदोबस्ती पूरी तरह पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से की जायेगी. उत्पाद सह मद्य निषेध विभाग ने इन दुकानों को 28 ग्रुपों में विभाजित किया है, जिसमें 63 कंपोजिट व आठ देसी शराब दुकानें शामिल हैं. उत्पाद कार्यालय में बनाये गये तीन हेल्प डेस्क पर इच्छुक आवेदक जाकर तकनीकी सहायता के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं. उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जायेगा और किसी प्रकार की अनियमितता की कोई संभावना नहीं रहेगी. इससे पूर्व 26 जुलाई को उत्पाद आयुक्त रविशंकर शुक्ला ने जिले के करीब 100 पुराने लाइसेंसधारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर लॉटरी प्रक्रिया व कार्यविधि की जानकारी साझा की थी.उन्होंने स्पष्ट किया था कि राज्य सरकार एक सुव्यवस्थित और पारदर्शी प्रणाली के तहत इस प्रक्रिया को पूरा करना चाहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुंदन

लेखक के बारे में

By आशीष कुंदन

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola