Deoghar news : एजेंसी का कार्यकाल समाप्त, आज से पांच दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Published by : ASHISH KUNDAN Updated At : 30 Jun 2025 9:13 PM

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. उत्पाद विभाग की ओर से संचालित देवघर जिले की 83 शराब दुकानें सहित पूरे राज्य की शराब दुकानें एक जुलाई मंगलवार से अगले पांच दिनों तक बंद

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. उत्पाद विभाग की ओर से संचालित देवघर जिले की 83 शराब दुकानें सहित पूरे राज्य की शराब दुकानें एक जुलाई मंगलवार से अगले पांच दिनों तक बंद रहेगी. इसके बाद फिलहाल सरकारी शराब दुकानें जेएसबीसीएल (झारखंड राज्य विबरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड) चलवायेगी. जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग के तहत चलने वाली शराब दुकानें प्लेसमेंट एजेंसी चला रही थी. झारखंड सरकार की ओर से प्लेसमेंट एजेंसी का कार्यकाल रेन्यूअल नहीं किया गया. ऐसे में 30 जून को ही प्लेसमेंट एजेंसी का कार्यकाल समाप्त हो गया. एक जुलाई से पांच जुलाई तक प्लेसमेंट एजेंसी जेएसबीसीएल को सभी शराब दुकानें हैंडओवर करेगी. हैंडओवर व टेकओवर की प्रक्रिया में सारे स्टॉक का मिलान कर सुपुर्द करना है. इसमें करीब पांच दिनों तक का समय निर्धारित किया गया है. इस अवधि में अगले पांच दिनों तक शराब दुकानों को उत्पाद विभाग द्वारा बंद रखने का आदेश दिया गया है. दुकानों को हैंडओवर किये जाने के बाद जेएसबीसीएल ही उत्पाद विभाग की शराब बेचेगी. यह आदेश तब तक लागू रहेगा, जब तक कि शराब दुकानों की नयी नीति के तहत बंदोबस्ती न हो जाय. जानकारी हो कि देवघर जिले में उत्पाद विभाग के तहत चलने वाली 83 शराब दुकानें हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHISH KUNDAN

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola