Darbhanga News: ट्रक से कुचलकर सुपौल हाटगाछी के युवक की मौत

Updated at : 16 Feb 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: ट्रक से कुचलकर सुपौल हाटगाछी के युवक की मौत

Darbhanga News: बिरौल. सड़क हादसे में रविवार को एक युवक की मौत हो गयी. एसएच-56 बिरौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग पर थाना के निकट तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल. सड़क हादसे में रविवार को एक युवक की मौत हो गयी. एसएच-56 बिरौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग पर थाना के निकट तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. मृतक की पहचान सुपौल हाटगाछी निवासी केदार सहनी के पुत्र रंजीत सहनी के रूप में हुई. वह परिवार में कमाने वाला इकलौता सदस्य था. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसका पीछा करते हुए कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के पास ट्रक को रोक लिया. चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने ट्रक (बीआर 01 जीएल-7770) को जब्त कर चालक से पूछताछ कर रही है. रंजीत अपने पीछे पत्नी व तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है. उसके परिवार में 12 वर्षीय बेटी आरती, 10 वर्षीय बेटा शिवम व छह वर्षीय छोटा बेटा है. रंजीत रविवार को ही लुधियाना जाने वाला था. वहां उसकी पत्नी काम करती है. बच्चों से उसने नानी के घर रहने व मां को लेकर जल्द आने की बात कहकर निकला था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है. घर में कोहराम मचा हुआ है, पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है. इधर थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस आरोपित चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola