सीयूएसबी की प्रो उषा ने मलेशिया में दिया व्याख्यान

Updated:
विज्ञापन

दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) की शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो उषा तिवारी ने मलेशिया के शाह आलम स्थित यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी मारा (यूआइटीएम) में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया.

विज्ञापन

बोधगया. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) की शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो उषा तिवारी ने मलेशिया के शाह आलम स्थित यूनिवर्सिटी टेक्नोलॉजी मारा (यूआइटीएम) में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया. सम्मेलन में दुनियाभर के विशेषज्ञ शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान में प्रगति पर चर्चा के लिए एकत्र हुए. प्रो तिवारी ने सम्मेलन के एक प्रमुख सत्र की अध्यक्षता की और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में प्रतिस्पर्धा के लिए कोड विषय पर व्याख्यान दिया, जिसमें एथलेटिक प्रशिक्षण और प्रदर्शन विश्लेषण पर एआइ के प्रभाव को रेखांकित किया. उनकी प्रस्तुति को सराहा गया और व्यापक चर्चा हुई. सीयूएसबी के कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह ने उनकी भागीदारी पर बधाई दी और कहा कि यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैश्विक सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. सीयूएसबी के पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम के अनुसार, प्रो तिवारी युवा एथलीटों के लिए शक्ति प्रशिक्षण अवधिकरण विषय पर आयोजित कार्यशाला में भी आमंत्रित प्रतिभागी रहीं, जो खेलों में युवा प्रतिभाओं के विकास के प्रति उनकी विशेषज्ञता को दर्शाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALENDRA PRATAP SINGH

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola