चुनाव :: भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे ने की बाबा फौजदारीनाथ की पूजा

बासुकिनाथ. गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद डाॅ निशिकांत दुबे ने गोड्डा में नामांकन से पहले अपनी धर्मपत्नी अन्नू दुबे व सहयोगियों के साथ बाबा बासुकिनाथ मंदिर
बासुकिनाथ. गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद डाॅ निशिकांत दुबे ने गोड्डा में नामांकन से पहले अपनी धर्मपत्नी अन्नू दुबे व सहयोगियों के साथ बाबा बासुकिनाथ मंदिर में पूजा की. उनके तीर्थ पुरोहित पंडित मणिकांत झा, संजय झा, मुकेश झा, मनोज मिश्रा, एनके पांडेय सहित 11 सदस्यीय पंडितों के दल ने पूजा व आरती करायी. पुरोहितों ने उनकी जीत को लेकर मंगलकामना की. डाॅ निशिकांत दुबे गोड्डा से चौथी बार सांसद के रूप में कार्य करने की तैयारी में हैं. मौके पर आशुतोष सिंह, संदीप पांडेय, कार्तिक राव, नरेश पंडा, रंजीत पांडेय सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं दूसरी और शुक्रवार को सांसद के नामांकन जुलूस में बासुकिनाथ, जरमुंडी, सहारा, तालझारी, नोनीहाट, हरिपुर क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




