दुर्गापूजा को लेकर चौथे दिन मंदिरो में उमड़ी भक्तों की भीड़

दुर्गापूजा को लेकर चौथे दिन मंदिरो में उमड़ी भक्तों की भीड़
– पूजा अर्चना को भक्ति भाव से ओतप्रोत हुआ बरारी बरारी प्रखंड क्षेत्रों मे दुर्गापूजा को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ती जा रही है. भीषण गर्मी के बीच पूजा व आस्था दिखते बन रही है. प्रखंड के प्रसिद्ध भगवती मंदिर, दुर्गा मंदिर बरारी हाट, दुर्गामंदिर सेमापुर, डहरा, भवानीपुर, काबर, बलुआ, सुजापुर, कालिकापुर, गौरीडीह, दुर्गा मंदिर सिक्कट सहित मंदिरों में 22 सितम्बर से लगातार पूजा जारी है. मंदरों को सजाया जा रहा है. पंडाल बनाए जा रहे है. तोरण द्वार सजाया जा रहा है. पूरा क्षेत्र भक्ति भाव में रम गया है. कई जगहों पर मेला की भी तैयारी की जा रही है. पूजा समिति पंडाल, मेला, कार्यक्रम के लिए लाइसेंस लेने की तैयारी में जुटे है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




