Crime News : अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Aug 2024 1:00 AM
<P>वरीय संवाददाता (रांची/अनगड़ा). रांची पुलिस ने अधिवक्ता गोपीकृष्णा हत्याकांड के सभी आरोपियों को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. मुख्य आरोपी रोशन मुंडा को अनगड़ा के महेशपुर गांव से
वरीय संवाददाता (रांची/अनगड़ा). रांची पुलिस ने अधिवक्ता गोपीकृष्णा हत्याकांड के सभी आरोपियों को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. मुख्य आरोपी रोशन मुंडा को अनगड़ा के महेशपुर गांव से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शनिवार की देर रात घायल अवस्था में गिरफ्तार किया. उसके पैर में दो गोली लगी है. उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने रोशन के अलावा अधिवक्ता की हत्या में शामिल दोस्त संदीप कालिंदी (सुखदेवनगर के मुड़ला पहाड़ निवासी) को रविवार को सिल्ली से गिरफ्तार किया. वहीं रोशन (महेशपुर बगानटोली निवासी) को घर में पनाह देनेवाले चचेरे भाई संदीप मुंडा को भी गिरफ्तार कर लिया.
मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर रोशन के ठिकाने तक पहुंची पुलिस
मूल रूप से अनगड़ा के महेशपुर गांव का रहनेवाला रोशन मुंडा रांची के महुआ टोली, रूगड़ीगढ़ा सरकारी फ्लैट नंबर-22 में रहता था. उसने पुलिस को बताया कि अधिवक्ता गोपीकृष्णा उसकी कई केस में मदद भी करते थे. यह जानकारी एसएसपी चंदन सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम रोशन मुंडा के ठिकाने तक पहुंची थी. देर रात पुलिस ने उस घर को घेर लिया जहां वह ठहरा था. पुलिस को देखते ही रोशन घर के अंदर से गोली चलाने लगा. पुलिस की ओर से भी जवाब में गोली चलायी गयी. इसमें दो गोली उसके पैर में लगी. उसकी निशानदेही पर संदीप को सिल्ली के एक घर से भागने के दौरान घायल होने पर पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि रोशन ने 2015 में ठेकेदार राजेश बड़ाइक की भी हत्या कर दी थी.
अधिवक्ता ने रोशन को जड़ा था थप्पड़
एसएसपी ने बताया कि घटना के दिन शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे अधिवक्ता गोपीकृष्णा महुआ टोली स्थित शिव मंदिर में पूजा करने जा रहे थे. इसी दौरान रोशन मुंडा उनसे टकरा गया और पानी से भरा लोटा गिर गया. इससे नाराज होकर अधिवक्ता ने रोशन को थप्पड़ जड़ दिया था. उस वक्त रोशन ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी. गुस्से के कारण वह अधिवक्ता के घर के पास घात लगा कर बैठ गया. दिन के 11:00 बजे अधिवक्ता घर से निकल कर जब जेरोक्स कराने दुकान जा रहे थे, उसी समय रोशन ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर उनकी हत्या कर दी. अधिवक्ता की हत्या में उसका दोस्त संदीप कालिंदी ने भी साथ दिया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










