Cricket : सिमडेगा की लगातार दूसरी जीत, दुमका को हराया
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>गुमला. </H2>जेएससीए अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सिमडेगा ने दुमका को तीन विकेट से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. शहीद तेलगा खड़िया स्टेडियम गुमला में दुमका ने
विज्ञापन
गुमला.
जेएससीए अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को सिमडेगा ने दुमका को तीन विकेट से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. शहीद तेलगा खड़िया स्टेडियम गुमला में दुमका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम महज 105 रन पर सिमट गयी. दुमका की ओर से अंकुश राउत ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली. वहीं ऋषि शर्मा ने 18 व आयुष ने 10 रन का योगदान दिया. सिमडेगा की ओर से संजीत शर्मा और अविनाश ने तीन-तीन, जबकि तानिश शर्मा ने दो विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरे सिमडेगा ने 13.4 ओवरों में सात विकेट खोकर कर जीत दर्ज कर ली. टीम की ओर से गुरुशरण ने 28 गेंद पर 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं तानिश ने 17 व सचिन पाल ने 11 रनों का योगदान किया. दुमका के प्रीत सिंह ने तीन व अंकित व आयुष ने दो-दो विकेट लिये. सिमडेगा के संजीत शर्मा मैन ऑफ द मैच चुने गये. टीआरडीओ अनवर मुस्तफा, अंपायर मनोरंजन कांजीलाल, ओपी राय ने प्लेयर ऑफ द डे को पुरस्कृत किया. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, विमल कुमार, ज्ञान प्रकाश, सनी साहू, मधुसूदन उरांव, शशि प्रकाश, विनीत कुमार आदि मौजूद थे. शनिवार को दुमका का मुकाबला खूंटी के साथ होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










