Cricket : प्रभात महतो ने जड़ा शतक, रामगढ़ ने दुमका को 212 रनों से हराया
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>24 गुम 22 में. प्रभात महतो को मैन ऑफ द मैच देते अतिथि. </H2><H2>प्रतिनिधि, गुमला</H2>रामगढ़ जिला के प्रभात महतो के बेहतरीन शतक व आशीष के पांच विकेट की बदौलत रामगढ़
विज्ञापन
24 गुम 22 में. प्रभात महतो को मैन ऑफ द मैच देते अतिथि.
प्रतिनिधि, गुमला
रामगढ़ जिला के प्रभात महतो के बेहतरीन शतक व आशीष के पांच विकेट की बदौलत रामगढ़ ने दुमका को 212 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया. गुमला के शहीद तेलगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 राज्य स्तरीय मुकाबले में सोमवार को रामगढ़ ने पहले बल्लेबाजी किया. इसमें प्रभात कुमार महतो के 101, निशांत कुमार 48, राहुल राज 38, नवाजूर रहमान 28, आशीष 20 रनों के सहारे निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 340 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. दुमका के प्रीत सिंह को तीन व अंकित राउत को दो विकेट मिले. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुमका की पूरी टीम 23.3 ओवरों में 128 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से अंकित राउत ने 48, अंकुश राउत 23 व सचिन कुमार ने 19 रनों का योगदान दिया. रामगढ़ के आशीष ने पांच विकेट चटकाये. वहीं रोहित को दो, विकास, मोहम्मद शोहल को एक-एक विकेट मिले. रामगढ़ के प्रभात महतो मैन ऑफ द मैच बने. टीआरडीओ अनवर मुस्तफा, अंपायर कांजीलाल, ओपी राय, जिला संघ के सचिव जीतेंद्र सिंह ने प्लेयर ऑफ द मैच को पांच हजार कैश व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. मौके पर मनोज चौधरी, सुनील सिंह, आयुष अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश, अंकित विश्वकर्मा, सन्नी साहू, शशि प्रकाश, मधुसूदन उरांव, बिनीत नाग उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










