चोरी के सामान के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Apr 2024 7:35 PM
पूर्णिया. सहायक खजांची थाना अंतर्गत गुलरेज पिता मो अंसार के किराये के मकान में चोरी करने के आरोप में सामान के साथ दो अभियुक्त छोटू मंडल एवं मोहम्मद शहबाज को
पूर्णिया. सहायक खजांची थाना अंतर्गत गुलरेज पिता मो अंसार के किराये के मकान में चोरी करने के आरोप में सामान के साथ दो अभियुक्त छोटू मंडल एवं मोहम्मद शहबाज को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बीते 14 अप्रैल की रात लाईन बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक से एसी के तार चोरी करने की बात को स्वीकार की. उक्त अभियुक्त के निशानदेही पर चोरी के बहुत सारा सामान के साथ एक अन्य अभियुक्त मोहम्मद सरफराज उर्फ छेदी को गिरफ्तार किया गया. तीनो गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के लूट मोहल्ला, माधोपाड़ा के रहनेवाले हैं.पुलिस ने चोरी का 16630 रूपया, तीन मोबाईल फोन, एसी का पाईप, पॉच नल, लोहे का रिंग 16 पीस, पांच हथौड़ा, दो लोहे का धुरमुस, एक फीट का रेल का पटरी एवं तीन मीटर बिजली का तार बरामद किया है. गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. फोटो. 20 पूर्णिया 49- गिरफ्तार चोर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










